how to calculate VP Charge विभागीय परीक्षा में पूछे जाते हैं इस टॉपिक से अनेक प्रश्न | GDS To PA/SA/MTS/POSTMAN

VP CHARGE CALCULATE

जब किसी भी पार्सल को डाक  के द्वारा भेजा जाता है तो उसे नॉर्मल डाक या  तो फिर रजिस्ट्री स्पीड पोस्ट करके भेजा जाता है । स्पीड पोस्ट के बारे में और  रजिस्ट्री लेटर के बारे में आपने देखा कि उसका पोस्टेज चार्ज  कैसे निकाला जाता है।इस पोस्ट में आज पता चलेगा कि VP Charge कैसे निकाला जाता है । जब किसी वस्तु को VP  के रूप में भेजा जाता है, तो उसका पोस्टेज चार्ज किस प्रकार से निकाला जाता है उसे कैसे कैलकुलेट किया जाता है। आज पूरी जानकारी आपको मिल जाएगी।

 ध्यान देने योग्य बातें

जब VP को कोई व्यक्ति लेता है उस टाइम उसे पूरे अमाउंट का 5% देना होता है।   कुछ चार्ज लिस्ट आपके सामने है देख के समझ सकते है कैसे निकला जाता है।
VP Amount
Charge
20 रूपये तक 
21 – 40 रूपये  
41 – 60 रूपये  
61 – 80 रूपये  
81 – 100 रूपये  

इसमें आपका प्रश्न बन सकता है 

Q 1 – 510 रुपये की VP पर कितना VPMO शुल्क लगेगा ?
उत्तर –  26 /-
Q 2 – 1550 रुपये की VP पर कितना VPMO शुल्क लगेगा ?
उत्तर –  78 /-
आपको समझ आ गया होगा  अब बात करते है बुकिंग करते समय कितना पैसे लगेगा कितने वजन पर
Note :- ध्यान रहे VP चार्ज वजन पर निर्भर तो करता है लेकिन उसका चार्ज पोस्टेज चार्ज की गणना रुपये के हिसाब से होता है जैसे की आपका कोई पार्सल बुकिंग करते टाइम 100 Rs हुआ तो उसमे VP चार्ज 5 /- जोड़ा जायेगा।
आइये आगे टेबल के माध्यम से देखते है
VP Amount
Charge
 20 रूपये तक 
 2 रूपये
20 से 50 रूपये तक 
3 रूपये
50 रूपये से अधिक पर 
5  रूपये
50 रूपये से जितना भी अधिक होगा अमाउंट 5 रूपये ही लगेगा  नीचे कुछ प्रश्न दिए है आप समझ  सकते है।  
रजिस्टर पत्र , रजिस्टर्ड लेटर, रजिस्टर्ड पार्सल ,रजिस्टर न्यूज़पेपर कुछ भी हो इसको यदि VP के रूप में भेजना है तो इसका जो नेट पोस्ट चार्ज बनता है ,उस चार्ज के हिसाब से VP  चार्ज लगता है।

रजिस्ट्री और बीमित पत्र के लिए

 अधिकतम वजन
 2  किलोग्राम
 जिस्ट्रीकरण शुल्क
  17 रूपये
 पोस्टेज शुल्क
 प्रति 20 ग्राम 5 रूपये
 AD चार्ज
 3  ₹

रजिस्ट्री पार्सल  के लिए

 अधिकतम वजन
 20  किलोग्राम
 जिस्ट्रीकरण शुल्क
 17 रूपये
 पोस्टेज शुल्क
19 rs for  First 500  gm  and additional per 500 gm  16 rs
अपंजीकृत पार्सल का अधिकतम वजन
 4 किलोग्राम

 VP चार्ज से रिलेटेड कुछ प्रश्न

प्रश्न :-1  215 ग्राम भार वाले रजिस्टर्ड लेटर के लिए VP  भेजने में  कुल देय शुल्क डाक  प्रभार कितना लगेगा ?
उत्तर –  77 रूपये

प्रश्न :-2 1090 ग्राम वाले रजिस्टर्ड लेटर VP  भेजने में कुल देय शुल्क डाक  प्रभार कितना लगेगा ?
उत्तर -297  रूपये

प्रश्न :-3 1195 ग्राम वाले रजिस्टर्ड Parcel को VP  भेजने में कुल देय शुल्क डाक  प्रभार कितना लगेगा ?
उत्तर – 73  रूपये

Solutions all Questions


प्रश्न 1 उत्तर

Postage charge
(220/20) x 5              =      55
रजिस्ट्रीकरण शुल्क          =      17
VP charge                 =      5
———————————–
Total                         =      77

प्रश्न 2

Postage charge
(1100/20) x 5            =      275
रजिस्ट्रीकरण शुल्क          =        17
VP charge                 =         5
————————————
total         –               =     297

प्रश्न 3

Postage charge
500+500+195
19+16+16                  =       51
रजिस्ट्रीकरण शुल्क    =       17
VP charge                 =        5
————————————
total         –               =       73