सुकन्या समृद्धि योजना Sukanya Samriddhi Account
ये खाता बच्ची के नाम ( मतलब कन्या के नाम ) पर खोला जाता है। जिसमे अच्छी ब्याज दर मिलता है ,और लास्ट में अच्छी राशी प्राप्त होती है। सभी जानकारी आपको इस पोस्ट में मिल जायेगा पूरा देखिये।
खता खोलने के लिए कितनी आयु हो
उस बालिका के माता-पिता या विधिक संरक्षक जिसकी आयु खाता खोलने की तारीख में 10 वर्ष से अधिक ना हो। ( मतलब 10 साल तक की लडकी की आयु हो ) का खाता खोला जायेगा।
कितने खाते खोल सकते हैं।
एक बालिका का एक खाता एक माता-पिता या विधिक संरक्षक द्वारा खोला जायेगा ,अधिकतम दो बालिकाओं के खाते खुलवा सकते है। जुड़वा होने की दशा में अधिकतम 3 बालिकाओं के खाते खोले जा सकते है।
जमा रकम कितना करना है।
खाता खोलने के लिए प्रथम जमा रुपए ₹250 लगता है ,बाद में जमा ₹50 या उसके गुणांक में एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम ₹250 और अधिकतम ₹1,50,000 की रकम जमा की जा सकती है।
ब्याज दर 7.6 %
कितना जमा करने पर कितना मिलेगा
यह गणना 7.6 % ब्याज दर के हिसाब से किया गया है आगे ज्यादा कम भी हो सकता है।
1) अगर कोई खाताधारक 100 रुपये हर हमीने जमा करता है तो 15 साल तक तो
Total Contributet Years :- 15
Maturity Period :- 21year
Total Contribution :- 18,000
Total Interest :- 39,024
Maturity Amount :- 57,024
2) अगर कोई खाताधारक 200 रुपये हर हमीने जमा करता है तो 15 साल तक तो
Total Contributet Years :- 15
Maturity Period :- 21year
Total Contribution :- 36,000
Total Interest :- 78,040
Maturity Amount :- 1,14,040
3) अगर कोई खाताधारक 500 रुपये हर हमीने जमा करता है तो 15 साल तक तो
Total Contributet Years :- 15
Maturity Period :- 21year
Total Contribution :- 90,000
Total Interest :- 195101
Maturity Amount :- 2,85,101
4) अगर कोई खाताधारक 1000 रुपये हर हमीने जमा करता है तो 15 साल तक तो
Total Contributet Years :- 15
Maturity Period :- 21year
Total Contribution :- 1,80,000
Total Interest :- 3,90,205
Maturity Amount :- 5,70,205
अवधि
खाता खोलने की तारीख से 15 वर्ष पूर्ण होने तक ही जमा करना होगा।
जमा का तरीका।
नगद जमा किया जाता है और नेटबैंकिंग के माध्यम से ( IPPB Mobile Banking ) से जमा किया जाता है। और नेटबैंकिग से जमा करने में काफी सहूलियत मिल जाती है।
संचालक
10 वर्ष की जब तक लड़की नहीं होती है तो खाते का सञ्चालन उसके माता पिता करते है। 10 वर्ष की आयु के पश्चात बालिका स्वयं खाते का संचालन कर सकती है।
समय के पूर्व बंद करना
खाते को समय के पहले बंद नहीं किया जा सकता है कुछ ऐसे कारण है जब खाते को बंद किया जाता है।
अगर खातेदार बालिका की मृत्यु हो जाती है तो खाता उसी टाइम से बंद माना जायेगा।
और बालिका की शादी होने के बाद भी बंद करवाया जा सकता है।
निकासी
खाता का समय पूर्ण होने के पहले इससे निकासी नहीं किया जाता है लेकिन बालिका के 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के पश्चात उसके उच्चतर शिक्षा अथवा विवाह की आर्थिक आवश्यकता की पूर्ति के लिए पूर्व वित्त वर्ष की समाप्ति पर खाते में जमा राशि का अधिक 50% तक राशि निकाली जा सकती है।
परिपक्वता
खाता खोलने की तारीख से 21 वर्ष पूर्ण होने पर खाता परिपक्व होगा यदि इसके पूर्व बालिका का विवाह होता है तो उसके विवाह के पश्चात खाता चलाने की अनुमति नहीं होगी ऐसी स्थिति में यदि खाता बंद नहीं किया जाता तो उसमें बंद किए जाने तक जमा रकम पर ब्याज देय होगा।
विवाह के अवसर पर 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद (विवाह की तिथि से 1 माह पहले और 3 माह बाद) सामान्य प्रीमेच्योर क्लोजर की अनुमति दी जाएगी।
![]() |
SSA Account |
खाता खुलवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- लड़की का जन्म प्रमाण पत्र
- लड़की के माता या पिता के आधार कार्ड की फोटोकॉपी
- 2 पासपोर्ट साइज फोटो
- प्रथम जमा राशि 250 रूपये
अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो देखें।
खता कहा खुलवाया जायेगा
खाते सभी डाकघरों में खोले जा सकते है।
अधिक जानकारी और खाते खोलने के लिए संपर्क करे।
निकटतम स्थानीय डाकघर