How to calculate registered letter posted charge, रजिस्ट्री पत्र का पोस्ट चार्ज कैसे निकालें । संपूर्ण जानकारी यहां प्राप्त करें।

How to calculate registered letter posted charge, रजिस्ट्री पत्र का पोस्ट चार्ज कैसे निकालें । संपूर्ण जानकारी यहां प्राप्त करें।

रजिस्टर पत्र 

पोस्ट ऑफिस के माध्यम से किसी भी डाक को एक  स्थान से दूसरे स्थान तक भेजने के लिए रजिस्ट्री किया जाता है ,रजिस्ट्री करने के लिए उस पर पोस्ट चार्ज और उसका इंसुरेंस या फिर उसमें कुछ चार्ज  लगती हैं। फिर उसे भेजा जाता है।

रजिस्टर्ड लेटर का पोस्टेज चार्ज  और उसका टैरिफ कैसे कैलकुलेट किया जाता है कैसे ज्ञात किया जाता है आज यहां पर संपूर्ण जानकारी  पाएंगे।
आराम से पूरा अच्छे से पढ़े समझ में सब कुछ आएगा , आपको पहले कुछ POINTS बताया जाएगा उसके बाद कुछ प्रश्न दिए जाएंगे ताकि आपका कंफ्यूजन दूर हो सके।
कुछ जरूरी बातें आपको याद रखनी होगी जो आगे बताई जाएंगी।

इन बातो को रखे हमेशा याद

रजिस्ट्री पत्र के लिए

  1. अधिकतम वजन      –    2  किलोग्राम
  2. रजिस्ट्रीकरण शुल्क –    17 रूपये
  3. पोस्टेज शुल्क          –    प्रति 20 ग्राम 5 रूपये
  4. AD चार्ज                –    3 rs
Note
Register later maximum weight  2 kilogram
Register later posted charge      5 rupees per 20 gram
Registration fees                        17 rupees
Acknowledgement fees              3 rupees 

प्रश्न कैसे बनेंगे

ऊपर दिए गए 5 पॉइंट से अनेक प्रकार के क्वेश्चंस बन सकते हैं आइए देखते हैं कितने प्रकार के क्वेश्चन बनते हैं ।

प्रश्न :-1 रजिस्टर्ड लेटर का अधिकतम वजन कितना होता है ?
उत्तर – 2 किलोग्राम

प्रश्न :-2  रजिस्टर्ड लेटर के लिए रजिस्ट्रीकरण शुल्क कितना रुपए लगता है ?
उत्तर – 17 रूपये

प्रश्न :-3  215 ग्राम भार वाले रजिस्टर्ड लेटर के लिए कुल देय शुल्क डाक  प्रभार कितना लगेगा ?
उत्तर –  72 रूपये

प्रश्न :-4 1090 ग्राम वाले रजिस्टर्ड लेटर में कुल देय शुल्क डाक  प्रभार कितना लगेगा ?
उत्तर -292 रूपये

प्रश्न :-5 2000 ग्राम वाले रजिस्टर्ड लेटर में पोस्टेज  चार्ज कितना लगेगा ?
उत्तर – 500 रूपये

प्रश्न :-6  550 ग्राम वाले रजिस्टर्ड लेटर में रजिस्ट्रीकरण शुल्क कितना लगेगा ?
उत्तर – 17 रुपये

प्रश्न :-7  490 ग्राम के डाक भार  वाले रजिस्टर्ड लेटर में पोस्टेज चार्ज  कितना लगेगा ?
उत्तर – 125 रूपये

Solutions all Questions

जब जिस प्रश्न में जो चीज पूछा जाता है वहां  उसी को ध्यान देना है।
जब पोस्टेज चार्ज पूछा जाता है तो पोस्टेज चार्ज बताना है ,
रजिस्ट्रीकरण शुल्क जब पूछा जाए तो रजिस्ट्रीकरण ही बताना है।

जब सवाल में कुल डाक प्रभार आता है तो सब कुछ जोड़ कर बताना पड़ता है।


प्रश्न 3 उत्तर

इस प्रश्न में हमें पोस्टेज चार्ज और रजिस्ट्रीकरण शुल्क मिलाकर बताना है,
215 ग्राम का पोस्टेज चार्ज  ₹55 होता है और रजिस्ट्रीकरण शुल्क ₹17 होता है दोनों मिलाकर ₹72 हो गया।
Postage charge
(200/20) x 5              =      55
रजिस्ट्रीकरण शुल्क     =      17
———————————–
Total                              = 72

प्रश्न 4
1090  ग्राम का पोस्टेज  चार्ज  275 और रजिस्ट्रीकरण शुल्क ₹17 दोनों मिलाकर ₹292 हुए।

Postage charge
(1100/20) x 5            =      275
रजिस्ट्रीकरण शुल्क     =        17
————————————
total         –                   = 292

प्रश्न 5
इस प्रश्न में केवल पोस्टेज  चार्ज पूछा गया है 2000 ग्राम के लिए पोस्ट चार्ज ₹500 होता है

Postage charge
(2000/20) x 5           =      500

प्रश्न 6
इस प्रश्न में रजिस्ट्रीकरण शुल्क पूछा गया है ,
रजिस्ट्रीकरण शुल्क सभी भार के लिए एक समान ₹17  होता है।

प्रश्न 7

इस प्रश्न में सिर्फ पोस्टेज चार्ज पूछा गया है
हर 20 ग्राम पर ₹5 लगता है इसलिए 480 ग्राम तक ₹120 हुआ एवं अगले 10 ग्राम के लिए ₹5 और जुड़ा
टोटल ₹125 हो गया

इन सभी प्रश्नों को अच्छे से पढ़िए और सॉल्व कीजिए ताकि इस प्रकार आगे कोई भी प्रश्न आए तो आपको अच्छी तरह से बन जाए ।

अगर कोई भी प्रॉब्लम आ रही है या किसी और प्रकार के सवाल को आप जानना चाहते हैं तो कमेंट जरूर करना ।