Introductuction परिचय (What is BNPL Scheme? / BNPL योजना क्या है?)
In English: The Book Now Pay Later (BNPL) scheme is a credit facility provided by India Post to its bulk customers. It allows them to post Speed Post articles without immediate payment and clear the bills later. BNPL Scheme in post office
हिंदी में: बुक नाउ पे लेटर (BNPL) योजना डाक विभाग द्वारा अपने थोक ग्राहकों (Bulk Customers) को दी जाने वाली एक क्रेडिट (उधार) सुविधा है। इसके तहत ग्राहक बिना तुरंत भुगतान किए स्पीड पोस्ट भेज सकते हैं और बाद में बिल चुका सकते हैं।
2. Eligibility Criteria / पात्रता मानदंड
In English: This facility is available for Bulk Customers who enter into an agreement with the department. A ‘Bulk Customer’ is defined as anyone who provides Speed Post business worth ₹10,000 or more in a calendar month at a Speed Post booking office.
हिंदी में: यह सुविधा उन थोक ग्राहकों के लिए है जो विभाग के साथ समझौता करते हैं। ‘थोक ग्राहक’ का मतलब है जो एक कैलेंडर महीने में स्पीड पोस्ट बुकिंग कार्यालय में ₹10,000 या उससे अधिक का स्पीड पोस्ट बिजनेस देता है।
3. Agreement & Bank Guarantee / अनुबंध और शर्तें
• In English:
o The customer must apply to the specified authority in the prescribed format.
o Upon approval, the customer must submit a Bank Guarantee.
o The agreement is valid for 1 year and is renewed annually.
• हिंदी में:
o ग्राहक को निर्धारित प्रारूप में निर्दिष्ट प्राधिकारी को आवेदन करना होगा।
o मंजूरी मिलने पर ग्राहक को बैंक गारंटी (Bank Guarantee) जमा करनी होगी।
o यह अनुबंध 1 वर्ष के लिए प्रभावी होता है और इसका वार्षिक आधार पर नवीनीकरण किया जाता है।
4. Billing & Payment Cycle / बिलिंग और भुगतान
• In English:
o Bills are prepared on a monthly basis (calendar month) by the posting office.
o The bill is raised by the 7th day of the next month (Bill Date).
o The customer must pay the full bill amount on or before the last day of the month in which the bill is raised.
• हिंदी में:
o बिल पोस्टिंग कार्यालय द्वारा मासिक आधार पर तैयार किया जाएगा।
o बिल अगले महीने की 7 तारीख (बिल डेट) तक जारी किया जाएगा।
o ग्राहक को उस महीने के अंतिम दिन या उससे पहले बिल का पूरा भुगतान करना होगा जिसमें बिल जारी किया गया है।
5. Penalty for Late Payment / देरी पर जुर्माना
If the customer fails to pay by the due date, a penalty of 12% per annum will be charged on the bill amount, calculated from the Bill Date.
यदि ग्राहक नियत तिथि तक भुगतान करने में विफल रहता है, तो बिल की तारीख से बिल राशि पर 12% प्रति वर्ष की दर से जुर्माना लगाया जाएगा।
6. Cash Discount Option / नकद छूट का विकल्प
If a bulk customer does not want the credit facility and pays immediately at the time of booking, they are eligible for a discount if their Speed Post business is ₹50,000 or more in a calendar month.
यदि थोक ग्राहक क्रेडिट सुविधा नहीं चाहता और बुकिंग के समय ही पूरा भुगतान करता है, तो एक कैलेंडर महीने में ₹50,000 या अधिक का स्पीड पोस्ट व्यवसाय देने पर वह विशेष छूट (Discount) का पात्र होगा।
🎯 Quick Exam Pointers (परीक्षा के लिए सीधे प्रश्न)
| Topic | Key Limit / Rate (मुख्य आंकड़े) |
| Minimum Business for BNPL | ₹10,000 in a calendar month |
| Bill Generation Date | 7th day of the next month |
| Agreement Validity | 1 Year (Renewed annually) |
| Penalty Rate | 12% Per Annum (प्रति वर्ष) |
| Minimum Business for Cash Discount | ₹50,000 in a calendar month |
Refrence India post
Book Now Pay Later (BNPL) Scheme in Post Office: Eligibility, Rules & Complete Guide for Departmental Exams (डाक विभाग की ‘बुक नाउ पे लेटर’ योजना: नियम और पात्रता) सभी जानकारी अच्छी लगी है तो पोस्ट अपने दोस्तों तक शेयर जरुर करे